Home Uncategorized इंदौर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, कर्मचारी ने ग्राहक पर किया वार
Uncategorized

इंदौर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, कर्मचारी ने ग्राहक पर किया वार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शराब दुकान के बाहर कर्मचारी और ग्राहक के बीच जमकर विवाद होता दिखाई दे रहा है। विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारी ने ग्राहक पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पूरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां शराब दुकान के बाहर किसी बात को लेकर कर्मचारी और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दुकान के कर्मचारी ने ग्राहक पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना में घायल ग्राहक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल व्यक्ति की ओर से भी मामले में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी:
“हीरानगर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। घायल व्यक्ति का उपचार कराया जा रहा है और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031865
Total Users : 31865

Related Articles