Home ताज़ा ख़बर पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले— “देश के लिए बड़ा तोहफा”
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले— “देश के लिए बड़ा तोहफा”

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इस जीत की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है और यह देश के लिए एक बड़ा तोहफा है।

विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कहां, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि मुझे कितनी खुशी हो रही है।” इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ कई तरह के प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिनमें गंभीर आरोप भी शामिल थे। इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष जारी रखा और आज उसके परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि यह जनता का जवाब है।

फिलहाल, पश्चिम बंगाल के रुझानों पर देशभर की नजर बनी हुई है और भाजपा की इस बढ़त को पार्टी नेता ऐतिहासिक बता रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles