Home ताज़ा ख़बर 93 पार रुपया, “शहंशाह” खामोश! कांग्रेस का पोस्टर वार, 51 हजार इनाम घोषित
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरबॉलीवुडराजनीति

93 पार रुपया, “शहंशाह” खामोश! कांग्रेस का पोस्टर वार, 51 हजार इनाम घोषित

इंदौर: रुपये की गिरावट को लेकर कांग्रेस ने शहर में पोस्टर वार छेड़ दिया है। कांग्रेस नेताओं विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में लगाए गए पोस्टरों में 2013 का अमिताभ बच्चन का ट्वीट दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने रुपये की गिरावट पर चिंता जताई थी। अब जबकि रुपया 93 के पार पहुंच चुका है, कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि उस समय आवाज उठाने वाले आज खामोश क्यों हैं।

कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि उस दौर में कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने रुपये की गिरावट पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन आज सभी चुप्पी साधे हुए हैं। पार्टी ने मामले को और गर्माते हुए 51,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। यह इनाम उस व्यक्ति को मिलेगा जो अमिताभ बच्चन से इस मुद्दे पर ट्वीट करवा दे या यदि स्वयं बच्चन प्रतिक्रिया देते हैं तो उन्हें यह राशि दी जाएगी।

पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रुपये की जो गिरावट इस दौर में देखने को मिल रही है, वह “अकल्पनीय” है। कांग्रेस ने याद दिलाया कि पहले भाजपा कहती थी कि रुपये का गिरना देश की इज्जत गिरने के बराबर है।

रुपये की गिरावट से आयात महंगा हो रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई बढ़ने से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। विदेश में पढ़ाई और यात्रा करना महंगा हो गया है, कंपनियों की लागत बढ़ रही है और रोजगार पर असर पड़ सकता है। कांग्रेस ने कहा कि इस स्थिति से देश की आर्थिक छवि और निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।

कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ जूही चावला, अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री सहित तमाम अभिनेता-अभिनेत्रियों को भी निशाने पर लिया और कहा कि बात-बात में हिंदू-मुसलमान करने वाले अब देश की चिंता क्यों नहीं कर रहे। पार्टी ने ऐलान किया कि इस तरह के आंदोलन सतत जारी रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031830
Total Users : 31830

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...