Home ताज़ा ख़बर इंदौर : MY हॉस्पिटल की बदहाली, प्राथमिक सुविधाओ से वंचित जनता
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीतिहेल्थ

इंदौर : MY हॉस्पिटल की बदहाली, प्राथमिक सुविधाओ से वंचित जनता

इंदौर: MY हॉस्पिटल का फिर एक विडिओ वायरल हुआ है। जिसमे दो महिलाये किसी मरीज को अस्पताल के बाहर बीच ट्रेफिक स्ट्रेचर पर ले जाते हुए नज़र आई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की दो महिलाये एक  स्ट्रेचर डेंटल कॉलेज चौराहे से एमवाय अस्पताल तक स्ट्रेचर पर मरीज़ ले जाती आई नज़र आ रही है। जिसमे एक महिला मरीज की रिपोर्ट लेकर पीछे से और दूसरी महिला आगे से खीच के लेकर जाती हुए देखी जा सकती है। यह एक मात्र वायरल विडियो नहीं बल्कि प्रशासन और MY प्रबंधन की खोखली सुविधाओ का दर्पण है महिलाये जिस प्रकार से बीच सड़क स्ट्रेचर को खीच कर ले जाते हुए दिख रही है संभवत: मरीज की परिजन प्रतीत होती है किन्तु फिर भी किसी मरीज का इस प्रकार से बीच सड़क दिखना मरीज और राहगीरों के लिए सुरक्षा की दृष्टी से उचित नहीं है अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो को MY हॉस्पिटल के बाहर का वीडियो वायरल 13 फरवरी का है बताया जा रहा है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि दैनिक इंदौर संकेत नहीं करता

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles