कैटलाइजर कोचिंग क्लास में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कोचिंग के ही एक मैनेजमेंट कर्मचारी पर छात्रा के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने पढ़ाई के दौरान छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। छात्रा ने तुरंत ही आरोपी को सबक सिखाया और जमकर विरोध किया, साथ ही तुरंत अपने माता-पिता को इस पूरी घटना की जानकारी दी। जैसे ही परिजनों को छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया परिजन बिना देर किए कोचिंग पर पहुँचकर आरोपी की जमकर पिटाई लगाई फिर परिजनों ने ही बाद में आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले किया अन्नपूर्णा थाने में आरोपीके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पहले तो परिजनों ने शिक्षक आदेश जोशी के विरुद्ध अन्नपूर्णा थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी का एक पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो वायरल हुआ हैं जिसमे परिजन आरोपी की जमकर पिटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं
छात्रा के द्वारा बयान में पुलिस को बताया गया की आरोपी छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था पहले छोटी छोटी घटनाओ को इग्जनोर करती रही किन्तु जब आरोपी ने हदे पर की तो पहले छात्रा ने आरोपी की पिटाई की और साथ ही परिजन को मामले की जानकारी दी
शिकायत मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोचिंग संस्थान से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने पूर्व में भी किसी अन्य छात्रा के साथ इस तरह का व्यवहार किया था। इस पूरे घटनाक्रम पर डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा: “नाबालिग बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती से काम कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। कोचिंग संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही पुलिस ने शहर के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें और यदि बच्चा किसी भी संस्थान में असुरक्षित महसूस करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड में है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





Total Users : 9738
Leave a comment