Home एक्टिव रक्षक बना भक्षक – नाबालिग ने लगाये छेड़छाड़ का आरोप
एक्टिवदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

रक्षक बना भक्षक – नाबालिग ने लगाये छेड़छाड़ का आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस के नए नए कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं अब एक रक्षक ही भक्षक बन गया दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का पीछा करने वाले पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़-छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया है देर रात हिंदू संगठन और उसके परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया तब जाकर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया

आपको बतादें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ एक दसवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा रोज़ की तरह कोचिंग जाती थी तभी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के डायल 100 में पदस्थ दीपक नाम का पुलिसकर्मी रोज़ छात्रा को परेशान करता और उसका पीछा करता जिससे परेशान होकर छात्रा ने यह घटना अपने परिजनों को बतायी जिसके बाद परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता देर रात थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने की माँग की इसके बाद पुलिस ने दीपक के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत पूछताछ करने के बाद मुक़दमा दर्ज किया इस मामले में एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिसकर्मी दीपक की शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस कर्मी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया है और पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है


राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017326
Total Users : 17326

Related Articles