Home देश-प्रदेश इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ा खुलासा हुआ
देश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ा खुलासा हुआ

मांगीलाल नाम का यह भिक्षुक सराफा में लोगों से भीख मांगता था, लेकिन उसके पास इतनी संपत्ति है कि आप दंग रह जाएंगे। उसके पास भगत सिंह नगर में एक तीन मंजिला पक्का मकान, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का दूसरा पक्का मकान और अलवास में 1 बीएचके मकान है।मांगीलाल के पास तीन ऑटो और एक डिजायर गाड़ी भी है, जिसे वह किराए पर चलवाता है इसके बावजूद वह लोगों से भीख मांगता था और उन्हें ब्याज पर पैसा भी देता था।इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर भिक्षुक मुक्त क्षेत्र है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न दें और ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन को दें यह है इंदौर का करोड़पति भिक्षुक, जिसकी संपत्ति देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे मांगीलाल का कहना है कि वह किसी से जबरदस्ती भीख नहीं मांगता, लोग स्वयं आकर उसे पैसे देते हैं। लेकिन प्रशासन का कहना है कि भिक्षावृत्ति एक अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह मामला एक बार फिर से यह सवाल उठाता है कि आखिर क्यों लोग भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देते हैं? क्या उन्हें पता नहीं है कि इससे समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017325
Total Users : 17325

Related Articles