इंदौर संकेत प्रतिनिधि – इंदौर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंच चुकी है। कसान शुभमन गिल अपने साथ करीब तीन लाख रुपए की एक विशेष वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर इंदौर आए हैं। होटल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह मशीन आरओ और पैक्ड बोतलबंद पानी को भी दोबारा पूरी तरह शुद्ध करने में सक्षम है। शुभमन गिल ने इस मशीन को अपने कमरे में ही रखवाया है। होटल स्टाफ को भी इसके इस्तेमाल और तकनीक से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि गिल ने यह कदम इंदौर में हाल ही में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया है या इसके पीछे कोई और वजह है। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत लिया है और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। शेफ हर खिलाड़ी की जरूरत के अनुसार भोजन तैयार कर रहा है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने आराम किया,जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने प्रैक्टिस की। शनिवार को टीम इंडिया भी अभ्यास करेगी। विराट की डाइट में हरी ग्रिल्ड सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप शेफ हर खिलाड़ी की डाइट के हिसाब से भोजन बनाता है। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने रेस्ट किया, न्यूजीलैंड ने प्रैक्टिस की। शनिवार को भारतीय टीम भी प्रैक्टिस करेगी।
एमपीसीए को फीस के रूप में ही मिलेंगे डेढ़ करोड़ रूपये
होलकर स्टेडियम में वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी के लिए एमपीसीए को बीसीसीआई करीब 1.5 करोड़ फीस देता है। इसके अलावा टिकट बिक्री, कॉर्पोरेट बॉक्स, स्पॉन्सरशिप, स्टेडियम में ब्रांडिंग और विज्ञापन से भी आय होती है। यही फंड बाद में संभागीय क्रिकेट की गतिविधियों, ग्राउंड मेंटेनेंस, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण आदि पर खर्च किया जाता है।






Total Users : 17321
Leave a comment