Home पुलिस विभाग एमजी रोड क्षेत्र में पतंग मांजे की दुकानों पर पुलिस की दबिश चाइनीज मांजे को लेकर की गई सर्चिंग
पुलिस विभाग

एमजी रोड क्षेत्र में पतंग मांजे की दुकानों पर पुलिस की दबिश चाइनीज मांजे को लेकर की गई सर्चिंग

जैसे जैसे मकर सक्रांति का दिन नज़दीक आता जा रहा है वैसे वैसे पुलिस भी सतर्क होती जा रही है पुलिस द्वारा लगातार चाइनीज़ मांझा बेचने को लेकर पुलिस द्वारा अब बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस ने एमजी रोड क्षेत्रों में पतंग की दुकानों पर बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया

वीओ….. आपको बता दें पिछले दिनों चाइनीज़ माँझे की चपेट में आने से एक नाबालिग किशोरी की गला कटने से मौत हो गई थी वहीं उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे पुलिस द्वारा उसके बाद लगातार छापामार कार्रवाई करते हुए कई लोगों को चाइनीज़ माँझे का विक्रय करते हुए और इस्तेमाल करते हुए गिरफ़्तार किया था और लाख रुपया का मांझा ज़ब्त किया था इसके साथ ही पुलिस ने कई बेचने वालों पर जिला बदर की कार्रवाई की और इसके साथ ही कठोर कार्रवाई कर जेल में भी बंद कर दिया इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने MG रोड क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ी पतंग की दुकानों पर सर्चिंग अभियान चलाया एडिशनल DCP ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में पहले भी कई कार्रवाइयों की गई है एक बार फिर सूचना पर पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया है पुलिस को इनपुट मिल रहा था की जो भी पूर्व में कार्रवाइयां की गई है उनका जुड़ाव इन्हीं दुकानों से कही न कही है इसी को लेकर यहाँ पर बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया गया जाँच के दौरान अभी तक इसी प्रकार का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009803
Total Users : 9803

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...