Home पुलिस विभाग लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए पैथोलॉजी लैब संचालक के अपहरण के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया
पुलिस विभाग

लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए पैथोलॉजी लैब संचालक के अपहरण के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया

एफआईआर दर्ज होने के 8 घंटे के भीतर पुलिस ने न सिर्फ अपहृत को सुरक्षित बरामद कर लिया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अपहरण किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि लैब में साथ काम करने वाले व्यक्ति ने ही रुपयों के लेनदेन के विवाद में अंजाम दिया

वीओ – लसूड़िया पुलिस के मुताबिक लैब संचालक संदीप उदय सिंह को आरोपियों ने एक व्यक्ति को सैंपल लेने के लिए एबी रोड स्थित डीबी प्राइड कट के पास बुलाया था, मौके पर एक सफेद रंग की कार में मरीज लेटा हुआ था, जैसे ही लैब संचालक ब्लड सैंपल लेने कार के पास पहुंचे, तभी अचानक एक व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर जबरदस्ती कार में बिठा लिया और मौके से फरार हो गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को अहम जानकारी मिली कि इस अपहरण के पीछे लैब में ही काम करने वाला सुरेश राठौर है, जिसका लैब संचालक से रुपयों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आगर मालवा जिले के सोयत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानखेड़ी के जंगल से अपहृत लैब संचालक को बरामद किया, मौके से मुख्य आरोपी सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी

बाइट – राजेश डंडोतिया, एडी डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031849
Total Users : 31849

Related Articles