आरोपी के पिता का पार्किंग संचालक से गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके बेटे ने उज्जैन से आकर संचालक पर हमला किया था।
दरअसल 3 दिन पहले राऊ के प्रसिद्ध भूतनाथ भैरव मंदिर पर पार्किंग संचालित करने वाले युवक विनय प्रजापति पर अज्ञात बाइक सवार तीन लोगों ने गोली चला दी थी, मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीनों युवकों ने अचानक से देसी तमंचा निकाला और विनय पर फायर कर दिया था। इस दौरान तमंचे से निकली गोली विनय की जेब में रखें मोबाइल और एटीएम कार्ड से टकरा गई, जिससे विनय को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद विनय में इस मामले की शिकायत राऊ थाने में की थी और घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मुहैया कराए थे। इस मामले में राऊ पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कई अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले और उसके आधार पर गाड़ी नंबर पता कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने उज्जैन निवासी दीपक कहार नामक युवक को गिरफ्त में लिया है। इस मामले में क्षेत्रीय डीसीपी कृष्ण लालचंदानी का कहना है कि आरोपी युवक दीपक कहार के पिता कुछ दिनो पूर्व भूतनाथ मंदिर पहुंचे थे जहां गाड़ी पार्किंग को लेकर उनका विवाद पार्किंग संचालक विनय से हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पार्किंग संचालक का फोटो लेकर अपने बेटे को भेजा था।। जिसके बाद दीपक में अपने पिता का अपमान मानकर उज्जैन से अपने साथियों के साथ राऊ आकर पार्किंग संचालक पर गोली चला दी थी।
बाइट – कृष्ण लालाचंदानी, डीसीपी झोन वन
1





Total Users : 9812
Leave a comment