Home पुलिस विभाग दुष्कर्म के बाद ज्योति पर धर्म परिवर्तन का दबाव
पुलिस विभाग

दुष्कर्म के बाद ज्योति पर धर्म परिवर्तन का दबाव

तिलक नगर पुलिस ने महिलाओं को बहला-फुसलाकर संबंध बनाने, ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को दिल्ली से और दूसरे को इंदौर से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वीओ.तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी से पहले एक युवक लगातार उसे परेशान करता था और उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था। युवती के मुताबिक, आरोपी ने शादी से पूर्व उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी हो जाने के बाद भी उसे फोन, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार परेशान करता रहा। आरोपी द्वारा बार-बार शादी के लिए दबाव बनाया जाता था और युवती के मना करने पर उसे धमकाया भी जाता था।शिकायत में आगे बताया गया कि आरोपी युवती पर अपनी मर्जी के अनुसार धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव डाल रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और बाद में पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी घटना के बाद शहर छोड़कर दिल्ली चला गया था, जिसके बाद तिलक नगर पुलिस की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी को इंदौर से पकड़ा गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं और भी कोई पीड़ित तो नहीं है।

बाइट. राजेश दंडोतिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031864
Total Users : 31864

Related Articles