Home पुलिस विभाग इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कुल 52 शिकायतें दर्ज
पुलिस विभाग

इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कुल 52 शिकायतें दर्ज

.इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकांश शिकायतें पारिवारिक विवाद, पैसे के लेन-देन, मकान के कब्जे, तथा पुराने प्रकरणों के लंबित फॉलोअप से संबंधित थीं। इसके अलावा कुछ मामले धोखाधड़ी और भरण-पोषण आदेशों की तामील से जुड़े भी सामने आए।.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त शिकायतों में बड़ी संख्या ऐसे मामलों की होती है जो घरेलू तनाव, संपत्ति विवाद या रिश्तों में उत्पन्न टकराव से जुड़े होते हैं। जनसुनवाई में आए इन सभी प्रकरणों के एक सप्ताह के भीतर निराकरण के लिए संबंधित एसीपी को निर्देश दिए गए हैं। कुछ गंभीर एवं जटिल मामलों में सीधे डीसीपी को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। विशेष रूप से वे शिकायतें जिनमें दूसरे राज्यों की अदालतों से जारी भरण-पोषण (मेंटेनेंस) आदेश लंबित हैं, उनकी तामील और समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई है। इन मामलों में संबंधित डीजीपी को निर्देशित किया गया है कि आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
कमिश्नर हर सप्ताह व्यक्तिगत रूप से इन शिकायतों की समीक्षा करते हैं और यह देखा जाता है कि कितने मामलों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण हुआ है। उनका स्पष्ट निर्देश है कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का तत्काल, पारदर्शी और प्रभावी समाधान किया जाए। इसी मोटो के साथ शहर के सभी जोन में पुलिस टीमों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

बाइट. अमित सिंह एडिशनल पुलिस कमिश्नर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031865
Total Users : 31865

Related Articles