Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर महापौर ने किया वार्ड 8 के अनेक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण,
नगर निगम इन्दौर

महापौर ने किया वार्ड 8 के अनेक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण,

आपका काम नोटिस देना नहीं काम नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना है-महापौर

ठेकेदार यदि काम नहीं कर रहा है तो उन्हें ब्लैकलिस्टेड करो उसका इंतजार क्यों करते हो

गंदगी करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इंदौर दिनांक 21 नवंबर 2025। माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज प्रातः जोन क्रमांक 20 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 के छिपा बाखल, अहिल्या पलटन, चौथी पलटन, तंबोली बाखल, मल्हारगंज एवं अन्य आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति थे।

ड्रेनेज लाइन कार्य में विलंब पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में महापौर श्री भार्गव गोराकुंड से सुभाष मार्ग के मध्य डाले जाने वाली प्रस्तावित ड्रेनेज लाइन के संबंध में स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा रहवासियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। महापौर ने नागरिकों की परेशानियों तथा यातायात में हो रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को उक्त कार्य को यथाशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ न करने पर नाराज़गी, ब्लैक लिस्ट कर टेंडर निरस्त करने के निर्देश

छिपा बाखल क्षेत्र के निरीक्षण में महापौर ने ड्रेनेज लाइन, जलप्रदाय लाइन एवं सड़क निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर अधिकारियों से पूछताछ की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ठेकेदार को कार्य आदेश जारी किया जा चुका है, बावजूद इसके उसने काम प्रारंभ नहीं किया, जिस पर नोटिस भी जारी किया गया है।

इस पर महापौर ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा—
“ आपका काम सिर्फ नोटिस देना नहीं है, काम करवाना है। यदि ठेकेदार काम नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट करें और टेंडर कैंसिल करें।”

चौथी पलटन क्षेत्र में लापरवाही पर फटकार

चौथी पलटन क्षेत्र में बोरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद भी जलप्रदाय लाइन न डाले जाने पर महापौर श्री भार्गव ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि आज ही बोरिंग से जल प्रदाय कनेक्शन डालकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।

तंबोली बाखल में ड्रेनेज लाइन एवं ड्रेनेज सफाई में लापरवाही पर कड़ा रुख

तंबोली बाखल क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान महापौर ने ड्रेनेज लाइन सही प्रकार से न डाले जाने एवं ड्रेनेज सफाई होने के बाद भी गार्ड न उठाए जाने पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों पर सख़्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा—
“ क्या एक साल बाद गली से गाद उठाएंगे?”

महापौर ने क्षेत्र में कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई करने एवं आवश्यकतानुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

सफाई मित्रों की समस्या पर त्वरित कार्रवाई

सफाई मित्रों द्वारा खड़े वाहनों के कारण सफाई कार्य में आ रही परेशानी को देखते हुए महापौर ने निर्देश दिए कि सफाई में बाधक वाहनों को तत्काल जप्त किया जाए तथा गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017324
Total Users : 17324

Related Articles