Home पुलिस विभाग इंदौर में 22 वर्षीय युवक ने प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर की आत्महत्या,
पुलिस विभाग

इंदौर में 22 वर्षीय युवक ने प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर की आत्महत्या,

वीडियो कॉल दो दिन बाद आया सामने

युवक की पहचान अभिषेक प्रजापति निवासी शिवाजी नगर का रहने वाला था

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने शुरू से ही इस मामले में संदेह जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की थी।

एंकर.गत दिवस थाना परदेसीपुरा क्षेत्र शिवाजी नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहाँ 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मूलतः शिवाजी नगर क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने शुरू से ही इस मामले में संदेह जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की थी।

वीओ.इसी बीच घटना के दो दिन बाद युवक की प्रेमिका का एक हैरान करने वाला वीडियो कॉल सामने आया है। वायरल वीडियो में युवती पंखे पर लगे फंदे को अपने गले में डालने की कोशिश करती दिखाई देती है। इतना ही नहीं, वह खुद के गले और पेट पर तलवार रखकर युवक को धमकाती है कि ‘‘अगर तुमने मुझे छोड़ा तो मैं अपनी जान दे दूंगी।’’ दूसरी तरफ वीडियो कॉल पर युवक उसे समझा रहा है कि ऐसा कोई कदम न उठाए। परिजनों का आरोप है कि युवती की इन लगातार धमकियों और मानसिक दबाव के कारण युवक तनाव में था और इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अब वायरल वीडियो, चैट और कॉल रिकॉर्ड जैसे डिजिटल एविडेंस की भी जांच कर रही है।
थाना प्रभारी का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट. राजेश दंडोतिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023492
Total Users : 23492

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

“रास्ता दो नहीं तो नौकरी से धो बैठोगे हाथ”

नायब तहसीलदार की कोटवार की दादागीरी देपालपुर।सरकारी महकमों में सालों लोगों को...