नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि, साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने का संकल्प
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशवासियों, शहरवासियों और सभी नागरिकों को नेहरू जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों और योगदान को याद किया।
कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने बताया कि नेहरू जी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत की स्वतंत्रता, अखंडता, कल्याण और एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की आधारशिला नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व में पड़ी, जिसने देश को लोकतांत्रिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील दिशा प्रदान की।
चौकसे ने कहा कि आज के दौर में जब साम्प्रदायिक ताकतें सामाजिक सद्भाव को चुनौती दे रही हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं कि वे नेहरू के मार्ग पर चलकर एक मजबूत, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निरंतर मेहनत कर रही है ताकि देश में समानता, भाईचारा, संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा हो सके।
कार्यक्रम में सभी नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि नेहरू जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने में कांग्रेस की भूमिका और मजबूत होगी।




Total Users : 9795
Leave a comment