Home धर्म/समाज सांवेर : चामुंडा माता मंदिर परिसर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से
धर्म/समाज

सांवेर : चामुंडा माता मंदिर परिसर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से

नगर मे पहली बार भारत माता भी स्थापित होगी

सांवेर( डॉ.अतुल लाड़ना)
कड़वेश्वर महादेव समाधि वाले बाबा मां चामुंडा माता मंदिर परिसर में 13 से 15 नवंबर तक त्रिदिवसीय खाटूश्याम, लक्ष्मीनारायण और भारत माता की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आचार्य संतोष शर्मा के सानिध्य में संपन्न होगा। संजय जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 13 नवंबर, मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी को शोभा यात्रा के साथ होगा। इस दिन प्रायश्चित कर्म, जलाधिवास, पंचांग कर्म, धान्याधिवास और आरती का आयोजन होगा। दूसरे दिन 14 नवंबर को पूजन कर्म, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, धृताधिवास, पत्राधिवास, होमकर्म, नगर भ्रमण और शैय्याधिवास आरती का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक जय वीरू ब्रदर्स द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। अंतिम दिन 15 नवम्बर को एकादशी पर प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाआरती और फलाहारी प्रसादी का कार्यक्रम होगा। इसी दिन सुंदरकांड पाठ भी होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031836
Total Users : 31836

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का 20 करोड़ का बीमा

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव...