Home पुलिस विभाग खोया मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाला, छात्रा के चेहरे पर लौटी मुस्कान
पुलिस विभाग

खोया मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाला, छात्रा के चेहरे पर लौटी मुस्कान

इंदौर। शहर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता एक बार फिर देखने को मिली, जब एक 10वीं कक्षा की छात्रा का खोया हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला।

जानकारी के अनुसार, राजमोहल्ला चौराहा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा 27 अक्टूबर को परीक्षा देने उज्जैन गई थी। परीक्षा के दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया। उज्जैन से लौटने के बाद जब छात्रा ने फोन तलाशा तो वह गायब मिला। उसने काफी देर तक खोजबीन की और कई बार कॉल भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ देर बाद एक युवक ने फोन रिसीव किया। छात्रा ने जब उसे फोन लौटाने की बात कही, तो युवक ने कहा कि “कल आकर ले जाना, मैं एड्रेस बता दूंगा।” अगले दिन जब छात्रा ने एड्रेस पूछने के लिए कॉल किया, तो युवक फोन देने में आनाकानी करने लगा और बाद में मोबाइल बंद कर दिया।

इसके बाद छात्रा ने तुरंत छतरीपुरा थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आवेदन लेते ही मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई और कार्रवाई शुरू की। लोकेशन तिलक नगर क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी और युवक को पकड़ा।

थाने में छात्रा के सामने युवक से माफी मंगवाई गई और उसे कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई। बाद में पुलिस ने मोबाइल फोन छात्रा को वापस सौंप दिया।

फोन मिलते ही छात्रा के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उसने छतरीपुरा थाना पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि “पुलिस ने बहुत तेजी से मदद की, अब मुझे फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने में सुविधा होगी।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031849
Total Users : 31849

Related Articles