Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर महापौर द्वारा विधानसभा 3 एवं 5 के वार्डो की समीक्षा बैठक
नगर निगम इन्दौर

महापौर द्वारा विधानसभा 3 एवं 5 के वार्डो की समीक्षा बैठक

वाडों में विकास कार्य होने पर विधायक एवं पार्षदो ने दिया महापौर जी को धन्यवाद

निर्मित रोड को खोदना बहुत ही गलत बात है- कार्य नही करने वाले ठेकेदार/एजेंसी को करेगे ब्लेकलिस्टेड- महापौर

जनप्रतिनिधि निगम के राजस्व वसुली अभियान में भी करें सहयोग- विधायक श्री हार्डिया

इंदौर, दिनांक 6 नवंबर 2025। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र 03 एवं 05 के अंतर्गत आने वाले वार्डों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक सीटी बस ऑफिस में आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, विधायक श्री गोलु शुक्ला, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री अभिषेक शर्मा, श्री मनीष शर्मा मामा, श्री राजेश उदावत, पार्षदगण श्री गजानंद गावड़े, श्री सुरेश टाकलकर, श्रीमती पंखुड़ी जैन डोसी, सुश्री रूपाली पेढारकर, श्रीमती भावना चौधरी, श्रीमती रूपा पांडे, श्री मृदुल अग्रवाल, श्रीमती संगीता जोशी, श्रीमती निशा रूपेश देवलिया, श्री पुष्पेंद्र पाटीदार, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, श्रीमती सुनीता सोनगरा, श्रीमती विजयलक्ष्मी गौहर, श्री महेश बसवाल, श्री मलखान कटारिया, श्रीमती सावित्री बाई, श्री प्रणव मंडल, श्री राजीव जैन, श्रीमती रूबीना इकबाल खान, श्रीमती सेफु आकाश कुशवाह, महापौर प्रतिनिधि श्री भरत पारख, श्री विवेक सिन्हा, श्री भावेश दवे, निगम के अपर आयुक्तगण, झोनल अधिकारी, विभागीय प्रमुख एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🔹 झोनवार समीक्षा

महापौर श्री भार्गव ने विधानसभा 03 के अंतर्गत झोन क्रमांक 3, 11, 12 एवं 18 तथा विधानसभा 05 के अंतर्गत झोन क्रमांक 8, 9, 10, 11, 18 एवं 19 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37, 40, 41, 42, 43, 44, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 54, 55, 56, 57, 59, 60, 61, 62, 63, एवं 64 के सड़क निर्माण, सीवरेज, उद्यान विकास, संजीवनी क्लीनिक, योग शेड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की वार्डवार समीक्षा की।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने समीक्षा बैठक के दौरान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि “जो भी ठेकेदार या एजेंसियां टेंडर एवं अनुबंधित कार्य ले रही हैं, वे समय पर कार्य पूर्ण करें, अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।” महापौर ने रीगल चौराहा से मधुमिलन चौराहा तक बनने वाली आदर्श रोड परियोजना में कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत यह कार्य 100 दिनों में पूर्ण होना था, किंतु आज तक डिजिटल पोलार्ड और अन्य आकर्षक तत्व नहीं बने हैं। यह स्थिति अस्वीकार्य है।” इसी प्रकार मरीमाता चौराहा से इमली बाजार चौराहा के बीच बनने वाली सड़क के फुटपाथ निर्माण, पोल शिफ्टिंग आदि कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर की सड़कों को किसी भी कारण से खोदना अनुचित है। जिन ठेकेदारों को एलओएल व कार्यादेश जारी हो चुके हैं, वे तत्काल कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने जीवन रेखा मार्ग में बाधक अतिक्रमण हटाने, आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक निर्माण रोकने तथा पेचवर्क कार्यों में गति लाने हेतु अतिरिक्त टीम लगाकर समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रत्येक झोन में चल रहे उद्यान विकास कार्यों, युरेशिया गार्डन निर्माण, तथा पेयजल टंकियों से जलप्रदाय की स्थिति की समीक्षा की गई। महापौर ने निर्देश दिए कि “झोन क्षेत्र में जलप्रदाय संतुलित एवं व्यवस्थित रहे, पानी का अपव्यय रोका जाए तथा अमृत-2 योजना के अंतर्गत शेष वार्डों में सीवरेज एवं सड़क कार्यों की जनसहयोग आधारित योजना तैयार की जाए।”

महापौर ने कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किए जा रहे, उन्हें झोनल अधिकारी मौके पर बुलाकर कार्य प्रारंभ करवाएं, अन्यथा उनकी अमानत राशि जब्त कर ब्लैकलिस्टेड किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़क किनारे अवैध ठेले एवं कब्जे को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हटाया जाए।

विधायक श्री गोलु शुक्ला ने मधु मिलन चौराहा से रीगल रीगल चौराहा तक निमित्त आदर्श रोड निर्माण में हुए व्यय, शेष कार्यों की स्थिति एवं जीवन रेखा मार्ग पर रिटेनिंग वॉल निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने अवैध व्यावसायिक निर्माण पर आपत्ति जताते हुए विधानसभा क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन और योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया ने कहा कि आवासीय स्वीकृति वाले क्षेत्रों में होटल, हॉस्टल या व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होना अनुचित है, इस पर निगम नियमानुसार कार्यवाही करे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किए गए सड़क निर्माण कार्यों के लिए महापौर को धन्यवाद दिया तथा पार्षदों से राजस्व वसूली में सहयोग करने की अपील की। श्री हार्डिया ने सोमनाथ की जूनी चाल क्षेत्र में आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्य करने एवं नर्मदा परियोजना के तहत पेयजल वितरण सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009768
Total Users : 9768

Related Articles