Home ताज़ा ख़बर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मानवीय संवेदनाओं के साथ सुनी नागरिकों की समस्याएं*
ताज़ा ख़बर

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मानवीय संवेदनाओं के साथ सुनी नागरिकों की समस्याएं*

इन्दौर आशीष शिन्दे 9644630000

कलेक्टर श्री वर्मा ने जनसुनवाई में किसी को इलाज, किसी को शिक्षा और किसी को रोजगार के लिए दी त्वरित सहायता

प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और मानवीय संवेदनाओं के साथ सुनते हुए कई मामलों का हाथों-हाथ निराकरण किया। श्री वर्मा द्वारा किसी को इलाज के लिए, किसी को शिक्षा के लिए तो किसी को रोजगार के लिए तत्काल सहायता प्रदान की गई।

जनसुनवाई में पारसी मोहल्ला में रहने वाली मंगला सोनकर और उनकी पुत्री ने कलेक्टर से मुलाकात की। मंगला सोनकर ने बताया कि उनके पति आकाश की एक घटना में मृत्यु हो चुकी है और बच्चों की देखभाल में कठिनाई हो रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्ची खुशी की शिक्षा की व्यवस्था करने और गर्भवती मंगला सोनकर के प्रसव खर्च का वहन राज्य शासन द्वारा किए जाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान आलापुर जूनी इंदौर के 71 वर्षीय श्री दयाराम ने बताया कि वे गिरने से घायल हो गए थे और उनके कंधे व कुल्हे में रॉड लगी है, जिससे चलने में कठिनाई हो रही है। उन्हें चलने में सहायक एक विशेष जूते की आवश्यकता है जिसकी कीमत लगभग 4 से 5 हजार रुपये है। कलेक्टर श्री वर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल जूता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

देपालपुर के कीरखेड़ा गांव के भागीरथ पिता सेवाराम ने बताया कि उनकी माता जी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। कलेक्टर श्री वर्मा ने उन्हें तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

एक अन्य प्रकरण में बुजुर्ग दंपत्ति दुर्गादास मानकचंद गोयल और उनकी पत्नी ने बताया कि उनके परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं और मकान पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने एसडीएम मल्हारगंज को शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गुलाब सिंह पिता बाबू सिंह कुशवाहा के महंगे इंजेक्शन की आवश्यकता के प्रकरण में भी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग महिला जानकी रावत को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के तहत तत्काल प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को राहत और न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...