Home धर्म/समाज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा पहुंचे राजवाड़ा — स्वदेशी से खुशहाली के संदेश का किया प्रसार
धर्म/समाज

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा पहुंचे राजवाड़ा — स्वदेशी से खुशहाली के संदेश का किया प्रसार

*कलेक्टर श्री वर्मा ने की छोटे दुकानदारों से दीपावली की खरीदारी*

*डिजिटल पेमेंट से दिया आत्मनिर्भरता का संदेश*

*राजवाड़ा में कलेक्टर ने बढ़ाया छोटे व्यापारियों का हौसला*

दीपावली पर्व की रौनक के बीच शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में आज एक विशेष दृश्य देखने को मिला। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव के साथ राजवाड़ा पहुंचे और फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे छोटे-छोटे दुकानदारों से दीये एवं दीपावली की अन्य सामग्रियां खरीदीं।

इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया और डिजिटल भुगतान के माध्यम से दुकानदारों को प्रोत्साहित किया। उनका यह कदम छोटे व्यवसायियों के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल के रूप में रहा है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि छोटे व्यापारियों से खरीददारी कर हम न केवल अपनी परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं।

इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा के साथ एडीएम श्री रोशन राय तथा एसडीएम श्री प्रदीप सोनी भी मौजूद थे।

इस दौरान लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई नागरिकों ने भी स्वदेशी दीये खरीदने का संकल्प दोहराया। दीपावली पर इस तरह का प्रेरणादायी संदेश पूरे शहर में ‘स्थानीय से वैश्विक’ की भावना को मजबूत कर रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031859
Total Users : 31859

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का 20 करोड़ का बीमा

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव...