Home देश-प्रदेश खंडवा में किसानों का फूटा गुस्सा, मक्का के कम भाव पर इंदौर हाईवे जाम
देश-प्रदेश

खंडवा में किसानों का फूटा गुस्सा, मक्का के कम भाव पर इंदौर हाईवे जाम

प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग, व्यापारियों पर मिलीभगत के आरोप,
अफसरों ने की समझाइश

खंडवा। । खंडवा में मक्का उपज के औने-पौने दाम मिलने

से नाराज किसानों ने इंदौर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर तीन घंटे तक चक्काजाम किया। किसानों ने मंडी प्रशासन और व्यापारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उचित दाम, तुरंत भुगतान और अवैध वसूली रोकने की मांग

खंडवा में किसानों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब मंडी में मक्का उपज की नीलामी मात्र 700 रुपये प्रति क्विटल से शुरू हुई। नाराज किसानों ने बड़ी संख्या में इंदौर हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब अन्य जिलों में मक्का को अच्छे भाव मिल रहे हैं, तब

खंडवा मंडी में व्यापारी किसानों का शोषण कर रहे हैं।

प्रशासन किसान वार्ता के बाद खुला जाम

सुबह 11 बजे शुरू हुआ च‌क्काजाम दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। आंदोलन के दौरान केवल एंबुलेस को ही रास्ता दिया गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट बृजरंग बहादुर, सीएसपी अभिनव बारंगे, एसडीएम ऋषि सिंघई, अपर कलेक्टर अरविंद चौहान और डीडीए नितेश यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों और व्यापारियों दोनों से चर्चा की। डीडीए यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और मंडी में नीलामी फिर से शुरू की गई।

किसानों की मुख्य मांगें, एमएसपी लागू और अवैध वसूली बंद हो

किसानों ने मक्का की सरकारी एमएसपी 2200 रुपये प्रति क्विंटल तय होने के बावजूद मात्र 700 रुपये में खरीद को अन्याय बताया। किसानों ने मंडी में सभी तौल काटे शुरू करने, परिव्हन भाड़ा दिलाने, उपज का तुरंत भुगतान कराने और गेट पर हो रही अवैध वसूली बंद करने की मांग रखी। उनका कहना था कि देर से भुगतान के कारण एक किसान की सड़क दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009748
Total Users : 9748

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...