Home Uncategorized इंदौर में दिवाली पर जगमगाएंगे गोबर के स्वदेशी दीये
Uncategorized

इंदौर में दिवाली पर जगमगाएंगे गोबर के स्वदेशी दीये

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नवाचार से गौशाला में उत्पादन प्रारम्भ

स्वदेशी अभियान को नई दिशा देते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने विशेष नवाचार की पहल की है। अब दीपावली पर इंदौर के घर-घर में पवित्र गाय के गोबर से बने दीये जल सकेंगे। इसके लिए नगर निगम की हातोद क्षेत्र स्थित गौशाला में दो मशीनें स्थापित की गई हैं, वहीं अगले कुछ दिनों में और मशीनें लगाई जाएंगी ताकि लाखों की संख्या में दीये समय पर तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुसार स्वदेशी अभियान को इस पहल से नई गति मिलेगी।इन दीयों की पैकिंग कर बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा स्वयं इस अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को इस कार्य से जोड़ा है तथा पशुपालन विभाग, नगर निगम और जिला पूर्ति नियंत्रक को प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।गौशाला के स्वामी श्री अच्युतानंद जी महाराज ने भी इस कार्य में विशेष रुचि लेते हुए स्वयं की उपस्थिति में दीये बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कराई है। विशेष साँचों से विविध आकार-प्रकार के गोबर के दीये तैयार किए जा रहे हैं। स्वामी जी ने इस नवाचार की सराहना की और कहा कि इससे स्वदेशी उत्पादों को नई दिशा मिलेगी।कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक तथा इसके पश्चात भी आने वाले अन्य त्योहारों के दौरान भी पवित्र गोबर के दीये घर-घर में जलाएं। इससे न केवल स्वदेशी अभियान को बल मिलेगा बल्कि गायों के संरक्षण, गौशालाओं की आत्मनिर्भरता और सनातन परंपराओं के संरक्षण में भी आमजन की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

020150
Total Users : 20150

Related Articles

Uncategorized

इंदौर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, कर्मचारी ने ग्राहक पर किया वार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र से एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया...