Home धर्म/समाज महू भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम पर संगोष्टी का आयोजन हुआ।
धर्म/समाज

महू भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम पर संगोष्टी का आयोजन हुआ।

महू- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा पांचों सेक्टर के विभिन्न स्थानों महू के ग्राम गोक्लियाकुंड , में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम पर संगोष्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा जयंती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर किया गया ,कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था म.प्र.सामाजिक संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच केशर सिंह जी रहे उन्होंने बताया भगवान बिरसा मुंडा जी को धरती आबा के नाम से जाना जाता था।,मुख्य वक्ता परामर्शदाता भोजराज बनारसी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद महू द्वारा बताया गया की बिरसा मुंडा जी एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन एवं कार्य शैली से आदिवासी समाज की दशा दिशा बदलकर एक नए सामाजिक युग की नींव रखी उनके स्वाभिमान और वीरता न केवल आदिवासी समाज का बल्कि संपूर्ण देश का गौरव अभियान महसूस कराता ,है अंग्रेजों को बिना आधुनिक हथियार के लटकाने से उन्हें यह एहसास हो गया कि ब्रिटिश हुकूमत का अवसान प्रारंभ हो गया है बिरसा मुंडा जी हमेशा कहते थे की चोरी मत करो, हिंसा मत करो,झूठ मत बोलो, कोई भी शराब मत पियो यह विनाश की जननी है , चिटींयो जैसे परिश्रमी बनो ,पशु पक्षियों जैसे एक दूसरे पर प्रेम करो और मिलजुल कर संघर्ष करो ‌‌। कार्यक्रम मैं उपस्थित केशर सिंह पूर्व सरपंच, जगदीश मकवाना समिति सचिव , शेरू डावर सामाजिक कार्यकर्ता, कालू सिंह दांगी पंच एवं सम्मानित गांव के नागरिकों का नवांकुर संस्था से, जगन नायक द्वारा आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरित कर रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

देश-प्रदेशधर्म/समाजपुलिस विभाग

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और मारपीट के आरोप में एफआईआर

खजराना क्षेत्र में युवक पर एक व्यक्ति द्वारा बनाया धर्म परिवर्तन के...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर हाई कोर्ट के आदेश पूजा और नमाज़ दोनों होंगी बसंत पंचमी पर

धार भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट से भी अहम निर्देश जारी किए...

धर्म/समाज

मौनी अमावस्या पर , पवित्र नदियों में स्नान के लिए रहेगी भीड़

माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या माघी या अमावस्या...

धर्म/समाज

पतंगबाजी का महापर्व मकर संक्रांति बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया इंदौर शहर मे

मकर पतंगबाजी का दौर चल रहा है रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान भर...