Home पुलिस विभाग बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु जिम्मेदार नागरिकों का मिल रहा भरपूर सहयोग.. इंदौर ट्रैफिक पुलिस भी कर रही हरसंभव प्रयास।
पुलिस विभाग

बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु जिम्मेदार नागरिकों का मिल रहा भरपूर सहयोग.. इंदौर ट्रैफिक पुलिस भी कर रही हरसंभव प्रयास।

  • हेल्पलाइन पर कल आई 10 शिकायतें, 07 का तत्समय ही हो गया समाधान ।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

उक्त हेल्पलाइन पर कल 12.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 10 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 07 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

  1. सर्विस रोड़ पर गाड़िया खड़ी होने से जाम लगने।
  2. स्कूल व कॉलेज की बसों के कारण यातायात अवरुद्ध संबंधी।
  3. अस्थायी दुकानें व ठेले बेतरतीब खड़े होने के कारण जाम।
  4. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।
  5. रॉन्ग साइड वाहन चलाकर वन वे का पालन नही करने ।
  6. नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।
    1. जगह जगह जाम लगने के संबंध में। उक्त 10 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही कर 07 का समाधान किया गया व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 03 में भी कार्यवाही की जा रही हैं।

👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक में कुल 462 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 440 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 22 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

   आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009775
Total Users : 9775

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...