मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को गोपाल मंदिर छत्री चौक स्थित रीगल टॉकीज क्षेत्र में 79.27 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उज्जैन सदैव गौरवशाली रहा है और आगामी सिंहस्थ 2028 को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 25.15 करोड़ की लागत से रीगल टॉकीज क्षेत्र के उन्नयन, 22.30 करोड़ की लागत से गदा पुलिया से लालपुल ब्रिज तक मार्ग चौड़ीकरण तथा 31.83 करोड़ रुपये की लागत से गाड़ी अट्टा चौराहा से बड़ी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि अवंतिका (उज्जैन) का इतिहास महाकालेश्वर, राजा विक्रमादित्य, महाकवि कालिदास और सम्राट अशोक जैसी गौरवगाथाओं से जुड़ा है।






Total Users : 9674
Leave a comment