स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका इंदौर दूसरे शहरो के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है लगातार देश के अलग–अलग शहरो से अध्ययन दल इंदौर पहुंच रहे हैं, ताकि यहां की स्वच्छता व्यवस्था, वेस्ट मैनेजमेंट और नागरिक सहभागिता को नज़दीक से समझा जा सके इसी कड़ी में जयपुर की महिलाओं का समूह इंदौर आया हुआ है जो यहां की स्वच्छता से काफी प्रभावित हुआ है
फिक्की फ्लो जयपुर की महिला उद्यमियों का एक दल है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा मे काम करता है य़ह दल विशेष रूप से इंदौर की सफाई व्यवस्था, तालाबों और वेटलैंड प्रबंधन का अध्ययन करने के उद्देश्य से यहां आया है आज सुबह इस दल ने इंदौर के प्रमुख जलस्रोत यशवंत सागर का भ्रमण किया, जहां उन्होंने वेटलैंड संरक्षण, जल शुद्धिकरण और जैव विविधता के संरक्षण की व्यवस्थाओं को करीब से देखा और समझा महिला प्रतिनिधियों ने इंदौर की समग्र सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां प्रशासन और नागरिकों की सहभागिता अनुकरणीय है। शहर की सड़कों की स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और तकनीक आधारित प्रबंधन ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया
अध्ययन दल का कार्यक्रम यहीं समाप्त नहीं होता। कल ये प्रतिनिधि इंदौर की हेरिटेज वॉक में हिस्सा लेंगी, जहां शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगी। इसके साथ ही वे छप्पन दुकान और सराफा बाजार का भी आनंद लेंगी, जो इंदौर की पहचान का अहम हिस्सा हैं जयपुर से आई इन महिलाओं का कहना है कि इंदौर की स्वच्छता से प्रेरणा लेकर वे अपने अनुभव जयपुर में महिलाओं और सामाजिक संगठनों के बीच साझा करेंगी, ताकि वहां भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सके
बाईट – पुष्य मित्र भार्गव ,महापौर





Total Users : 9768
Leave a comment