Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर श्री रणजीत हनुमान मंदिर प्रभात फेरी के दौरान, निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था
नगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

श्री रणजीत हनुमान मंदिर प्रभात फेरी के दौरान, निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था

इंदौर- दिनांक 12-12-2025 को प्राचीन श्री रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो रणजीत हनुमान मंदिर से निकल कर द्रविण नगर रणजीत हनुमान रोड़ से महुनाका चौराहा से अन्नपूर्णा रोड़, महावर नगर, उषा नगर चौराहा, दशहरा मैदान के सामने गंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने से नरेन्द्र तिवारी मार्ग, आदित्य नर्सिंग होम से वापस रणजीत हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामील होने शहर के विभिन्न मार्गो से आते है।

1- निम्न मार्ग पर यातायात का दबाव देखते हुए आम नागरीको से अपील है, की असुविधा से बचने के लिए जो वाहन चालक फुठी कोठी चौराहा से रणजीत हनुमान रोड़ मंदिर होते हुए महुनाका चौराहा एवं महुनाका से फुठी कोठी की ओर आना-जाना चाहते है, वे वाहन चालक इस रोड़ से यात्रा के दौरान प्रातः 03/00 बजे से नही आ जा सकेंगे। ऐसे वाहन चालक फुठी कोठी चौराहा से चंदन नगर चौराहा, गंगवाल चौराहा होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे।

2-जिन्हे जूनी इंदौर भंवरकुआँ की ओर जाना है वे गोपुर चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे।

3- यात्रा अन्नपूर्णा रोड़ पर आने पर चाणक्यपुरी चौराहा से अन्नपूर्णा रोड़ होते हुए महुनाका चौराहा एवं महुनाका चौराहा से अन्नपूर्णा रोड़ की ओर आवागमन नही कर सकेंगे। ऐसे वाहन चालक लालबाग टी से केसर बाग रोड़ का इस्तेमाल कर आवागमन का इस्तेमाल करेंगे।

● पार्किंग:- यात्रा में आने वाले नागरीको से अपील है, की कलेक्ट्रेट चौराहा की ओर से आने वाले यात्री अपना वाहन लालबाग परीसर मे पार्क कर यात्रा मे शामील हो सकेंगे, एवं गंगवाल की ओर से आने वाले वाहन चालक सराफा स्कुल एमओजी लाईन एवं शासकीय स्कुल एमओजी लाईन परीसर में अपने वाहन खड़े कर यात्रा मे शामील हो सकेंगे। अन्नपूर्णा से आने वाले यात्री अपने वाहन दशहरा मैदान मे वाहन पार्क कर यात्रा मे शामील हो सकेंगे।

कृपया परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009682
Total Users : 9682

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...