Home ताज़ा ख़बर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर इंदौर पहुंचे राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह गीता भवन स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेश

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर इंदौर पहुंचे राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह गीता भवन स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

इंदौर. संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर इंदौर पहुंचे राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह गीता भवन स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार ओर एस आई आर की प्रक्रिया को आड़े हाथों लेते हुए इसमें कई तरह की विसंगतियां बताई.

देश में एसएसआर को लेकर कई राज्यों में गतिरोध को लेकर दिग्विजयसिंह ने कहा कि 2003 में एस आई आर उसमें जवाबदारी होती थी सरकार की चुनाव आयोग की हर व्यक्ति का नाम सूची में जोड़ा जाए आज वह हमसे प्रमाण मांग रहे है. गरीबों के पास प्रमाण मिलेंगे कहा, एक महीने का कम समय दिया गया करीब साल भर लगता है बी एल ओ पर कितना दबाव है कई ने आत्महत्या कर ली कई की मृत्यु हो गई.

ममता बनर्जी के द्वारा एसएसआर के खिलाफ निकाले गए मार्स ओर बड़े आंदोलन करने की बात करने के सवाल पर कहा कि ओर क्या करेगी और है क्या हमारे पास इसका विकल्प.

राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के सवाल पर कहा कि पिछले 11 सालों में देश के चुने हुए लोगों का विकास हुआ है चुनिंदा लोगों का आज हालात देश में ऐसे है गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर होता जा रहा है 200 परिवारों के पास देश की 40% संपत्ति उनके हाथ में है आज संविधान में इस बात का उल्लेख है सरकार को प्रयास करना अमीर गरीब में समरसता हो यह भारतीय संविधान का अंश है मोदी जी की सरकार पिछले 11 सालों में अमीरों के साढ़े 16 लाख करोड़ कर्जा माफ किया है, आपके कोई कर्जा माफ हुआ है क्या किसान का कर्जा माफ हुआ है क्या छोटे मध्यम व्यापारियों का कर्जा माफ हुआ है क्या सारी नीतियां जो है चुने हुए लोगों के लिए है

साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर लगाई गई याचिका पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामला सीधा सा है देश में साम्प्रदायिक सदभाव बना रहे उसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने हर राज्य को एक गाइडलाइन दी है कैसे दंगे नियंत्रण किया जा सकता है, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम सिख ईसाई सांप्रदायिक दंगे में जिनका नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए उस गाइडलाइन का पालन करना चाहिए यह हमने आग्रह किया है.

बाइट : दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सांसद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...