Home ताज़ा ख़बर रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक तत्वों की हरकत सामने आई है। शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25-26 फरवरी की दरमियानी रात थाना रावजी बाजार क्षेत्र के प्रकाश का बगीचा इलाके में घरों के बाहर खड़ी दो दोपहिया वाहनों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान क्षेत्र के आदतन बदमाश लखन, निवासी प्रकाश का बगीचा के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। सूचना मिली कि आरोपी ब्रिज की ओर देखा गया है। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह बचने के प्रयास में ब्रिज से कूद गया, जिससे उसे चोट भी आई। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी लखन का अपने भाई से आपसी विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने अपने घर से कुछ दूरी पर खड़े अन्य लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009667
Total Users : 9667

Related Articles