इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था जहां एक महिला सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए लेकर तांत्रिक के साथ फरार हो गई थी पूरे ही मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला को भोपाल से बरामद कर लिया है जिससे कुछ नदी और सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं महिला से पूछताछ की जा रही है
जानकारी देते हुए एसीपी रुबीना मिजबानी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद महिला के परिवार के बयान लिए गए थे वहीं उसके पति के भी बयान लिए गए थे परिवार जन और पति बयानो को अलग-अलग नोट किये गए थे बयान के आधार पर आगे की जांच की गई गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस द्वारा महिला की जब तकनीकी जांच की गई तो महिला की लोकेशन भोपाल में मिली है जिस पर पुलिस द्ववारा महिला को भोपाल से बरामद कर लिया गया है , साथ ही महिला के पास से कुछ नगदी राशि और सोने चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं महिला ने पूछताछ में बताया कि वह राकेश जाटव नामक युवक के साथ चली गई थी पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि राकेश तांत्रिक क्रिया और उससे संबंधित पूजा पाठ घर में करवाता था इस दौरान दोनों की पहचान हुई थी और आये दिन हम दोनों पति पत्नी में भी लड़ाई -झगडा होता रहता था जिसके कारण पति से परेशान होकर वह राकेश के साथ चली गई थी फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है महिला और तांत्रिक की भूमिकाओ को लेकर भी जाँच कर रही हैं




Total Users : 9677
Leave a comment