Home Uncategorized ऑटो चालक युवक ने मानसिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद से तंग आकर खा लिया था जहर
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

ऑटो चालक युवक ने मानसिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद से तंग आकर खा लिया था जहर

  • इंदौर के संयोगितागंज इलाके में सितंबर महीने में एक ऑटो चालक युवक ने मानसिक प्रताड़ना और संपत्ति विवाद से तंग आकर जहर खा लिया था, इस दौरान युवक ने वीडियो बनाया और अपनी आपबीती जाहिर की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इस मामले में संयोगितागंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है।

वी ओ – दरअसल परिवार के अंदर चल रहे संपत्ति बंटवारे के विवाद ने हालात को इतना बिगाड़ दिया कि युवक अजय राजपूत ने पिछले साल जहर खाकर जान दे दी थी, इस दौरान युवक ने मोबाइल पर प्रताड़ना का एक वीडियो भी बनाया था।जहां प्रताड़ित करने के मामले में अंकित, सपना, मुकेश और छग्गी बाई के नाम सामने आए थे। मृतक अजय का पत्नी ममता से संपत्ति को लेकर विवाद था जिसके कारण ममता की बहन सपना, सपना का पति मुकेश और उसका भाई अंकित उसे धमकाते थे और मकान सहित अन्य संपत्ति अपने बेटे आर्यन के नाम पर करने के लिए धमकाते थे जिससे प्रताड़ित होकर उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया था। वीडियो और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर संयोगितागंज थाना पुलिस ने उसकी पत्नी सहित चार लोगों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

बाइट – तुषार सिंह, एसीपी संयोगितागंज थाना इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...