आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र कलारिया व ललेंडीपुरा एवं आसपास क्षेत्र के हिन्दू समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुॅचे उनके द्वारा शिकायत में लिखा गया है, कि इंदौर नगर निगम द्वारा वर्ष 2017 में प्रदेश के सबसे बड़े बूचडखाने को बनाने की स्वीकृति प्रदान कर टेंडर निकला गया था, जिसके पश्च्यात उपरोक्त टेंडर की स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत ललेडीपूरा में बूचड़खाने का कार्य चल रहा है, ग्राम पंचायत ललेडीपूरा जनपद पंचायत देपालपुर के अंतर्गत आसपास की समस्त ग्राम पंचायतों भी आपत्ति दर्ज कराई है जो की ग्राम पंचायत ललेडीपूरा के दवारा विशेष ग्राम सभा बुलाकर बूचड़खाने की अनुमति को निरस्त किया ना चूका है हिन्दू समाज के लोगों का कहना है, कि इंदौर नगर निगम के क्षेत्राधिकार के बाहर है, एवं अगर किसी प्रकार का बूचड़खाना ग्राम पंचायत ललेडीपूरा में बनता है. तो यहाँ हिन्दू मुस्लिम सोहार्द बिगड़ सकता है जिस से लॉ एंड आर्डर की स्तिथि बनी रहेगी। उपरोक्त बूचड़खाना ग्राम आबादी मै बनाया जा रहा है जो कि शासन के नियमों के विरुद्ध है। महोदय उपरोक्त बूचड़खाना हमारे घर के समीप बनने से हम प्रार्थीगण को भी अत्यधिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा, जिससे की हमारे घरो मैं बीमारिया फैलने का खतरा बढ़ सकता है जिससे की हमारे वृद्ध माता पिता एवं बच्चो को कष्ट एवं महामारियों का सामना करना पढ़ सकता है, एवं उपरोक्त बूचड़खाने से जो गन्दा पानी निकलेगा वह नालों के द्वारा गंभीर नदी एवं नर्मदा लिंक परियोजना के दवारा पानी नदी में जाकर समलित होता है जिससे की नदी का पानी भी दूषित होने की संभावना है एवं ग्रामीणजन इसका पानी पिने में उपयोग करते है एवं इसका पानी यशवंत सागर में जाकर मिलता है एवं इंदौर की 30 से 35 प्रतिशत जनता को पिने का पानी सप्लाई होता है इससे समाज में रोष है।















Total Users : 9680
Leave a comment