इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट इयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, छात्र ग्वालियर का रहने वाला था और इंदौर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

दरअसल इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहे छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने बॉयज हॉस्टल के भीमराव आंबेडकर ब्लॉक के रूम नंबर 43 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंतरिक्ष का रूम मेट जब कॉलेज से वापस आया तो रूम अंदर से बंद था, उसने दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन अंतरिक्ष अंदर फांसी पर लटक चुका था आखिरकार छात्रों ने रूम का दरवाजा तोड़ा और अंतरिक्ष को फांसी पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद होस्टल वार्डन और कॉलेज डीन को सूचना दी गई। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन में संयोगितागंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है और अंतरिक्ष के ग्वालियर में रहने वाले परिवार को भी जानकारी दे दी है। रूम मेड के मुताबिक अंतरिक्ष पढ़ाई के कारण प्रेशर में रहता था और आज कॉलेज भी नहीं गया था, दोपहर में भी वह रूम से बाहर नहीं निकला था। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम घटनाक्रम की जांच कर रही है।





Total Users : 9768
Leave a comment