Home पुलिस विभाग मंदिर में चोरी करने वाले शातिर चोर, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में।
पुलिस विभाग

मंदिर में चोरी करने वाले शातिर चोर, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में।

∆ आरोपी के कब्जे से मंदिर में चोरी किये गये मश्रुका पीतल के शेषनाग, कलश दान पेटी, नगदी बरामद ।

इंदौर शहर में चोरी नकबजनी के वारदातों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में अति० पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर इंदौर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लिप्त बद‌माशो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस थाना हीरा नगर को दि. 08/01/2026 को फरियादी के द्वारा मोबाईल पर सूचना दी कि, मन्दिर में चोरी करने वाले हुलिया का एक व्यक्ति कबीटखेडी पुलिया के पास निकल कर रघुनंन्दन बाग की पिछली वाली रोड की तरफ जा रहा है। फरियादी की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर रघुनंदन बाग पीछे पहुंची तो उक्त हुलिया व्यक्ति रोड पर आते दिखाई दिया जो पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको घेराबंदी का प। आरोपी के हाथ मे लिये प्लास्टिक के थैली तलाशी लेते हुवे एक पीतल का शेष नांग व एक पीपल का कलश मिला जिसके बारे पूछताछ करने पर बताया कि कल रात्रि में मैने न्यायानगर पुलिया के पास एक मन्दिर मे चुराया था और दो दान पेटी भी चुराई थी जो मैने रात्रि में खाली प्लॉट में छुपाकर रख दिया था और शेष नाग व पीतल का कलश व नगदी रूपये अपने घर ले जाने वाला था।
आरोपी के व्दारा अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया बाद चुराई गई दानपेटी भी उसकी निशादेही पर जप्त की गई।
आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। जिससे उक्त घटना के अतिरिक्त अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमे और भी चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने की संभावना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009681
Total Users : 9681

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...