Home ताज़ा ख़बर मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल इंदौर के मोती तबेले क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर नशे की हालत में पेशाब करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद बजरंग दल को इसकी सूचना दी गई। विहिप नेता की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नशे की हालत में थे और देर रात मंदिर की दीवार के पास पहुंचे थे। घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को सख्त हिदायत भी दी गई है।

बाइट – कृष्ण लालचंदानी,डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009681
Total Users : 9681

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...