Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर महापौर एवं आयुक्त ने इंडस्ट्री एरिया (अग्रवाल कंपाउंड) में जनसहयोग आधारित विकास कार्यों पर की बैठक
नगर निगम इन्दौर

महापौर एवं आयुक्त ने इंडस्ट्री एरिया (अग्रवाल कंपाउंड) में जनसहयोग आधारित विकास कार्यों पर की बैठक

जन सहयोग से क्षेत्र विकास के लिए सर्वे एवं एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश

लैंड यूस परिवर्तन के लिए शासन को भेजेंगे प्रस्ताव

क्षेत्र में उद्यान, तालाब व अन्य कार्यो में एसोसिएशन करेगी सीएसआर से कार्य

इंदौर, दिनांक 27 नवंबर 2025। नगर निगम इंदौर द्वारा शहर के औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास एवं बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा झोन क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत स्थित इंडस्ट्री एरिया, अग्रवाल कंपाउंड में जनसहयोग से प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा एवं चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्रीय पार्षद श्री राकेश सोलंकी, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया सहित संगठन के श्री विकास पांडे, श्री शरद जैन, डॉ संदीप विजयवर्गीय, श्रीमती मुक्ता जैन पांडे, श्री योगेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का सुदृढ़ विकास शहर की आर्थिक प्रगति को गति देता है। अतः सड़क निर्माण, सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वॉटर लाइन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से जनसहयोग के माध्यम से कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे तथा निगम द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अग्रवाल कंपाउंड एवं आसपास के व्यवसायिक क्षेत्र में के संपूर्ण विकास के संबंध में पदाधिकारी से चर्चा करते हुए लैंड यूस चेंज करने के संबंध में शासन को पूर्व प्रस्ताव भेजा गया है, उसके लिए स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जन सहयोग से सड़क निर्माण के पूर्व क्षेत्र में स्टांप वाटर लाइन इंटरनेट लाइन डालने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए।

महापौर श्री भार्गव द्वारा लसूडिया मोरी क्षेत्र के पास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पदाधिकारी से चर्चा करते हुए, इंडस्ट्रिय द्वारा सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के उद्यानों, तालाब एवं अन्य विकास कार्यों में सहयोग देनेे पर बात की गई इस पर पदाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009682
Total Users : 9682

Related Articles