इंदौर दिनांक 6 दिसंबर 2025।संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गीता भवन चौराहे स्थित डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नागरिकों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया।

महावर नगर बस्ती में स्कूल और आंगनवाड़ी बनाने, सौंदर्यकरण के कार्य करने के निर्देश
महापौर और आयुक्त द्वारा महावर नगर बस्ती का किया निरीक्षण
रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं ड्रेनेज की समस्या दूर करने के निर्देश
इंदौर दिनांक 6 दिसंबर 2025।महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा महावार नगर दशहरा मैदान का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री श्रृंगार श्रीवास्तव,क्षेत्रीय पार्षद श्री योगेंद्र सिंह गेंदर , श्री भारत पारख, जोनल अधिकारी श्री नदीम खान, भवन अधिकारी श्री वैभव देवलासे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्री भार्गव एवं आयुक्त श्री यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा की गई। महावार नगर बस्ती में सौंदर्यकरण के कार्य करने के साथ महावार नगर के रोड पर जो अतिक्रमण है उन्हें एक माह का नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बस्ती क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई हो सके इसके लिए स्कूल और आंगनवाड़ी बनाने, क्षेत्र की ड्रेनेज समस्या दूर करने, बगीचों से अतिक्रमण हटाकर बगीचों की बाउंड्री वॉल बनाने ओर ग्रीनरी तथा पौधा रोपण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त द्वारा जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में किया निरीक्षण
इंदौर दिनांक 6.12.25। आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा आज रेसकोर्स एरिया स्थित गार्डन जहाँ पर निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है उसका निरीक्षण किया गया । इसके अलावा संत बालीनाथ उद्यान तथा जोन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जोनल कार्यालय के रखरखाव, पानी की टंकी के निर्माण के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, नरेंद्र नाथ पांडेय,कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, अश्विन जनवदे, ओ पी कुशवाह, जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






Total Users : 9742
Leave a comment