कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर बुरी तरह हरा दिया है। आज खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले (IND vs PAK) का मैच एक तरफ़ा भारत के पक्ष में रहा । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह नतमस्तक नज़र आई और 18 ओवर में ही पाकिस्तान की टीम ऑल-आउट हो गई। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है

टी-20 वर्ल्ड कप के कोलंबो में खेले जा गए क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह जीत भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।
इशान किशोर की पारी रही अहम-
कोलंबो में खेले गए इस मैच में ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की शानदार पारी खेली। जो भारतीय टीम की जीत के लिए काफी अहम साबित हुई। इस पारी में ईशांत ने 10 चौके और 3 छक्के लगाये हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाये। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके
पाकिस्तान का बेहद ही खराब प्रदर्शन–
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान (0) को आउट कर दिया ओंर भारत को पहली सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान आगा (4) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। इस मैच में बाबर आजम अक्षर पटेल का शिकार बने बाबर मात्र 4 रन बना सके, जबकि उस्मान खान ने 44 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन वे भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गए।
टीम ने आपस में हाथ नहीं मिलाया-
भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। इस बार भी टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।
धुरंधर फिल्म के रैपर किया परफॉर्म –
स्टेडियम में फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए।

देशवासियों ने मनाया जीत का जश्न-
भारतीय टीम की पाकिस्तान पर 61 रनों की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है इंदौर में क्रिकेट प्रेमियों सहित सभी लोगो ने राजवाडा पहुच कर अपनी जीत की ख़ुशी का आनंद उठाया और एक दुसरे को बधाई दी





Total Users : 9677
Leave a comment