Home पुलिस विभाग खजराना पुलिस की तत्परता से झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक जब्त
पुलिस विभाग

खजराना पुलिस की तत्परता से झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक जब्त

इंदौर क़े थाना खजराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झपटमारी की एक बड़ी घटना का खुलासा कर आरोपी को कुछ ही समय में धर दबोचा है आरोपी भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मौका देखकर झपटमारी की वारदात को अंजाम देता था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन 13 प्रो मोबाइल एवं वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की है फरियादी नितीन पिता झार, निवासी रतनबाग कॉलोनी एरोड्रम इंदौर ने थाना खजराना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09 जनवरी 2026 को वह एमआर 10 रोड स्थित रेडिशन चौराहे के पास सड़क पार कर रहा था इसी दौरान एक युवक बिना नंबर की पल्सर मोटर साइकिल से आया और उसके दाहिने हाथ में रखा आईफोन झपटकर स्टार चौराहे की ओर फरार हो गया वही मामले में थाना खजराना में विभिन्न अपराध और बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सफलता विवेचना के दौरान पुलिस ने आसपास की दुकानों एवं चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक सांझी तालाब दरगाह, स्कीम नंबर 134, खजराना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के साथ देखा गया है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खजराना ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गिरफ्तार आरोपी का विवरण गिरफ्तार आरोपी का नाम अयाज उर्फ कातिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी स्टार किराना के पास, सम्राट नगरखजराना, इंदौर का है वही पूछताछ में आरोपी ने अपने शौक पूरे करने और जल्दी पैसे कमाने की नियत से झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से थाना क्षेत्र सहित अन्य थानों में हुई लूट व झपटमारी की घटनाओं को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...