Home ताज़ा ख़बर खालसा कॉलेज दुकान सील मामला: अफसरों की जल्दबाजी पर उठे सवाल, महापौर ने खुलवाई दुकानें
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

खालसा कॉलेज दुकान सील मामला: अफसरों की जल्दबाजी पर उठे सवाल, महापौर ने खुलवाई दुकानें

इंदौर।
इंदौर में खालसा स्टेडियम परिसर के बाहर बनी दुकानों को सील करने की कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के नाम पर की गई इस कार्रवाई के बाद महापौर के हस्तक्षेप से सभी दुकानें खुलवा दी गईं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एम.बी. खालसा एजुकेशन सोसायटी से जुड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकाया को लेकर निगम के अफसरों ने बाहर संचालित दुकानों को सील कर दिया। आरोप है कि बिना स्पष्ट जिम्मेदारी तय किए और बिना डिमांड निकाले या नोटिस जारी किए ही कार्रवाई कर दी गई।दुकानदारों का कहना है कि करीब 10 वर्ष पहले कलेक्ट्रेट के एक आदेश के तहत वे किराया नगर निगम में जमा कर रहे हैं। ऐसे में अचानक दुकानों को सील कर देना अनुचित है। बताया जा रहा है कि खालसा एजुकेशन सोसायटी की संपत्ति को लेकर मालिकी विवाद भी चल रहा है, जो फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है।मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा कि यदि दुकानें ट्रस्ट की हैं तो संबंधित राशि ट्रस्ट से वसूली जानी चाहिए। यदि दुकानदारों से संपत्ति कर लिया जाना है, तो पहले उनका अलग खाता खोला जाए, कर निर्धारण किया जाए और विधिवत नोटिस जारी किया जाए। बिना सूचना और बिना प्रक्रिया अपनाए दुकानों को सील नहीं किया जा सकता। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिलहाल सभी दुकानें खोली जाएं और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाए। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सील हटाई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009666
Total Users : 9666

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...