5 घंटे में पाया काबू
-मौके पर पहुंची 5 दमकलें, ढाई लाख लीटर पानी से काबू पाया, कोई जनहानि नहीं
इंदौर। जीएनटी मार्केट में रात दो बजे दो पीठों में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची पांच दमकलों ने कड़ी मशक्कत से करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई मगर लाखों की लकडि़या, मशीनें और अन्य सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के सूत्रों के मुताबिक कल रात करीब 2 बजे धार रोड पर जीएनटी मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर एसाई शिनलारायण शर्मा की टीम पांच दमकलों के साथ पहुंची। आग एक पीठे में लगी और पास की पीठे को भी चपेट में लिया। आग की ऊंची लपटें दूर दिखाई दे रही थी और धुंआ आसपास फैल गया था। एसआई शर्मा ने बताया कि आग में प्रिया फर्नीचर मार्ट और हाजी मोहम्मद याकूब पीठे में लगी थी। पीठा मालिकों के नाम हीरालाल और मोनिसा बताए गए है, जो किराएदार हैं। पूरे शेड मालिक का नाम फारूखी पिता याकूब बताया गया है। आग लगने के दौरान पीठे बंद थे और कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही चिंतिंत अन्य लकड़ी व्यवसायी भी वहां पहुंच गए थे। आसपास कुछ मजदूर और चौकीदार सो रहे थे जो वहां से सुरक्षित भाग निकले थे। आग कैसे लगी कारण अज्ञात है मगर बताया गया कि आग की शुरूआत प्रिया फर्नीचर मार्ट से हुई और पास के पीठे को भी चपेट में ले लिया। आग में कुल नुकसानी का आंकलन अभी नहीं हो पाया है।
संकरी गली से दिक्कत,
जेसीबी से तोड़ी दीवारें
फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक जीएनटी मार्केट की संकरी गली होने से आग बुझाने में दिक्कत बी आई मगर कड़ी मशक्त कर सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान जीएनटी मार्कट स्टेशन सहित मोती तबेला, गांधी हाल और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से पांच दमकलों ने करीब ढाई लाख लीटर पानी का उपयोग किया। जेसीबी की मदद से सुबह 4 बजे दीवारें तोड़नी पड़ी। इस दौरान पूरा शेड गिर गया था और मलबे में आग की लपटें उठ रही थी। टीम ने आग को फैलने से रोका और आसपास के पीठों को जलने से बचा लिया।





Total Users : 9741
Leave a comment