इंदौर नगर निगम चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हुआ। नशे की हालत में स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और कपड़े के शोरूम में घुस गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस पहुची पुलिस से चालक को किया गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा हुआ। नशे की हालत में स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और कपड़ों के शोरूम में घुस गया। हादसे में शोरूम के अंदर मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों के साथ-साथ आसपास सड़क पर चल रहे लोग और कुछ वाहन भी चपेट में आ गए। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दुकानदारों को भी चोट लगने की सूचना प्राप्त हो रही है । घटना के बाद गुस्से में मौजूद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लिया और वाहन को जब्त कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




Total Users : 9680
Leave a comment