इंदौर। LIG थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी लोकेश और उसके सहयोगी इरफान पंचर पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। LIG क्षेत्र के ही रह रहे शहजाद चौधरी जो की पहले एमपी ऑनलाइन संचालन का काम करते थे ने आरोप लगाया है कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सत्तर हजार रुपये वसूले गए।
पीड़ित का आरोप-
LIG थाने, क्राइम ब्रांच और CM हेल्पलाइन सहित कई जगहों पर शिकायत की हैं की LIG थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी लोकेश और सहयोगी इरफ़ान पंचर ने कई बार ऑनलाइन ठगी और हथियारों से जुड़े केस लगवाने की धमकी देकर पैसे वसूले डर के कारण फरियादी ने एक बार पहले 40 हजार रुपये लिए गए थे, किन्तु लालच में आकर आरोपी फिर से धमकी दे रहे हे की अबकी बार 70 हजाए रूपये दे नहीं तो झूठे केस में फसा देंगे में फ़साने का डर दिखा कर 70 हजार रूपये मांगे तंग आकर फरियादी ने शिकायत की हें

डर से बंद किया कारोबार-
पीड़ित ने बताया कि वह पहले एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाता था, लेकिन लगातार धमकियों और फर्जी केस के डर से उसने अपना काम बंद कर दिया। क्षेत्र में कई लोग इस परेशान हैं, लेकिन डर के कारण कोई सामने नहीं आ रहा।
शिकायतें और कार्रवाई
आरोपियों द्वारा बार मिल रही धमकियों और मांग से थक-हारकर पीड़ित ने एलआईजी थाना, क्राइम ब्रांच और सीएम हेल्पलाइन सहित कई जगह शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस ने सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित का बयान
“पुलिसकर्मी और उसके साथी ने पहले भी पैसे लिए थे। अब फिर से सत्तर हजार की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। मैंने कई जगह शिकायत की है, अब न्याय की उम्मीद है। फरियादी का कहना हे की अगर मुझे उचित न्याय नहीं मिला तो में जहर खाकर जान दे दूंगा “



Total Users : 9666
Leave a comment