इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया। अफवाह के चलते भीड़ ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट की।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है। जहाँ नेहरू नगर निवासी 34 वर्षीय महिला अपने कार्य के सिलसिले में इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे संदेह के आधार पर बच्चा चोर समझ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और दो महिलाओं सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर करना शुरू कर दिया बीच सड़क पर मरते हुए महिला की शिकायत करने महिला को MIG थाने ले आये पुलिस द्वारा जब उक्त महिला से पूछताछ की गयी तो पुलिस ने महिला को निर्दोष पाया पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है और यह मामला पूरी तरह अफवाह और गलतफहमी का परिणाम है। घटना के बाद पीड़िता ने एमआईजी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कलाबाई कौशल और खुशी कौशल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने आमजन से अपील
सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अकाउंट्स की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनके अकाउंट्स भी ब्लॉक किए जाएंगे।
यह घटना दिखाती है कि अफवाहें कितनी खतरनाक हो सकती हैं और कैसे वे निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।




Total Users : 9677
Leave a comment