इंदौर में एक बार फिर जैन मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात एमआईजी थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा मेन रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोला। मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर दान पेटी चोरी कर ले गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला और दो पुरुष बाइक पर दान पेटी ले जाते नजर आ रहे हैं।
चोरी के दौरान महिला मंदिर के बाहर रेकी करती रही, जबकि उसके दोनों साथी अंदर घुसकर पहले तिजोरी तोड़ने का प्रयास करते दिखे। तिजोरी नहीं टूटने पर चोरों ने दान पेटी की जंजीर तोड़ी और उसे लेकर फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के ताले टूटे मिले और दान पेटी गायब पाई गई, तब चोरी का खुलासा हुआ। मंदिर प्रबंधन ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।





Total Users : 9816
Leave a comment