पद से हटाकर किया टीआई को लाइन अटैच……
इंदौर के चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी के बाद पद से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने टीआई द्वारा पेश किए गए हलफनामे पर गंभीर सवाल उठाए थे और उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए यहाँ तक कह दिया था कि वे इस कुर्सी के लायक नहीं हैं।
– वही इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान दर्ज मामलों में स्टॉक विटनेस की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस की तफ्तीश पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है।
बाइट – गौरांश व्यास , एड्वोकेट
बाइट – अमित सिंह , एडिशनल पुलिस कमिश्नर
– गौरतलब है कि कोर्ट के इस सख्त रुख ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद अब विभाग गवाहों की सत्यता और जांच के मानकों को लेकर अधिक सतर्कता बरत रहा है।




Total Users : 9680
Leave a comment