Home पुलिस विभाग इंदौर से साइबर फ्रॉड का एक और नया और खतरनाक तरीका सामने आया
पुलिस विभाग

इंदौर से साइबर फ्रॉड का एक और नया और खतरनाक तरीका सामने आया

अब साइबर ठग ट्रैफिक के ई-चालान के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। व्हाट्सएप पर भेजी जा रही एक फर्जी पीडीएफ और एपीके फाइल के जरिए लोगों का मोबाइल हैक किया जा रहा है और एक ही क्लिक में बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

वीओ – दरअसल, साइबर ठग अब ट्रैफिक ई-चालान के नाम पर लोगों को फंसाने का नया तरीका अपना रहे हैं। अगर आपके व्हाट्सएप पर ई-चालान एपीके के नाम से कोई पीडीएफ या फाइल आती है, तो सावधान हो जाइए। इस फाइल को क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपके बैंक अकाउंट से पैसा उड़ाया जा सकता है। इन दिनों साइबर ठग रेड सिग्नल क्रॉस करने या सिग्नल जंप करने के नाम पर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। यह मैसेज और पीडीएफ बिल्कुल ट्रैफिक विभाग द्वारा भेजे जाने वाले असली ई-चालान जैसे ही होते हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं। इंदौर, जिसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है, वहां से हर रोज इस तरह की सैकड़ों शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में बजरंग दल के एक पदाधिकारी भी इस साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गए, जिनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया।वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी को भी इसी तरह का फर्जी ई-चालान भेजा गया था, लेकिन अधिकारी की सतर्कता से बड़ा फ्रॉड होने से बच गया। वही इस मामले में पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, पीडीएफ या एपीके फाइल को न खोलें। ई-चालान की जानकारी केवल ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ही जांचें। थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

बाइट – आनंद कलादगी — डीसीपी यातायात

बाइट. तनु शर्मा बजरंग दल नेता

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009792
Total Users : 9792

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...