इंदौर के परदेशीपुरा थाना पुलिस ने रंगदारी और चाकूबाजी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष पाल को घटना के महज पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को आदर्श बिजासन नगर क्षेत्र में आरोपी आशीष पाल ने फरियादी नितिन पंवार से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। नितिन द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के कुछ समय बाद आरोपी ने विकास दुबे के साथ भी मारपीट की और उससे भी शराब के लिए पैसे मांगते हुए धमकाया।
दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आशीष पाल, शुभम पंडित और एक अन्य आरोपी के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए परदेशीपुरा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी और मुख्य आरोपी आशीष पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आशीष पाल थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।





Total Users : 9682
Leave a comment