कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर आबकारी टीम ने निपानिया क्षेत्र स्थित पिनैकल ड्रिम बिल्डिंग में अवैध रुप से संगृहित कर रखी अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की।
आबकारी टीम ने बिल्डिंग के फ्लैट से 20 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद कर 2 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा की कुल कीमत 33500/- रुपए रही है।
इसके अलावा, आबकारी टीम ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। आबकारी टीम ने एक दोपहिया वाहन से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 43750/- रुपए रही है।
आबकारी टीम ने मालवामिल क्षेत्र में भी अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। आबकारी टीम ने एक दो पहिया वाहन से 06 बोतल व्हिस्की बरामद की है। जब्त मदिरा और वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 57000/- रुपए है।
इसके अलावा, आबकारी टीम ने विनोबा नगर शमशान के पास अवैध मदिरा का विक्रय करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 50 पाव देशी मदिरा जप्त की गई है। जब्त मदिरा का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 3750/- रुपए है।
बाईट…. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा




Total Users : 9798
Leave a comment